खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे -इमरान खान मो. 9770059248

बड़े स्तर पर जिले में फैलने वाला था हजारों परिवार बर्बाद करने वाला 14 किलों 560 ग्राम सफेद जहर सीटी पुलिस के हत्थे चढ़ा शाहरुख पूछताछ में उगलेगा सीने में दफन कई राज




 मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाकर नशे के सौदागरों के विरूद्व सख्त कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। जिला नीमच में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला नीमच में एक तरफ नशे के सौदागरों के विरूद्व कार्यवाही जारी है तो दूसरी और नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कुलों/कालेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशे के विरूद्व जागरूकता कार्यक्रमों का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस.परस्तें के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक करणी सिंह शक्तावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए चौथखेडा फन्टा बस लेबॉय बायपास नीमच के पास से आरोपी शाहरूख पिता फिरोज खान उम्र 25 साल निवासी नीचवास पुलिस थाना नीमच सिटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 किलो 560 ग्राम स्मैक जप्त की गई है। आरोपी शाहरूख खान के विरूद्व पुलिस थाना नीमच सिटी पर प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपी से पूछताछ के दौरान उक्त स्मैक असम राज्य से लाना बताया गया है। आरोपी से मादक पदार्थ स्मैक के स्त्रौत के संबंध में विवेचना जारी है। विदित हो कि उक्त कार्यवाही जिला नीमच एवं आसपास के सीमावर्ती जिलों में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के इतनी मात्रा में पकड़ें जाने की सबसे बड़ी कार्यवाही है।
जप्त मश्रुका - 14 किलो 560 ग्राम स्मैक अनुमानित मुल्य लगभग 01 करोड़ 40 लाख रूपयें गिरफ्तार आरोपी शाहरूख पिता फिरोज खान उम्र 25 साल निवासी नीचवास पुलिस थाना नीमचसिटी सराहनीय कार्य - उक्त कार्यवाही में निरीक्षक करणीसिंह शक्तावत, उनि असलम पठान, सउनि अखिलेश घोंगडे, प्रआर जितेन्द्र सिंह जगावत, प्रआर अजीत कुमावत, आर. नंदकिशोर, आर. राकेश मीणा, आर.चा. महेंद्र एवं साइबर सेल नीमच से आरक्षक कुलदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.