नीमच- वार्ड क्रमांक 26 से प्रकाश उर्फ गोलू मोटवानी ने कार्यवाहक अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया है। जिसके बाद प्रकाश और गोल मोटवानी के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। हालांकि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की कोई भी सूची अभी जारी नहीं की है। मगर कार्यवाहक अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश कालरा की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। जो सिर्फ इस बात का संकेत देता है। वार्ड क्रमांक 26 से प्रकाश उर्फ गोलू मोटवानी का नाम सूची में शामिल है। आपको बता दें कि नामांकन करने के बाद वार्ड क्रमांक 26 के रहवासियों में भी काफी उत्साहित हैं।और पूरे दम खम के साथ प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं आसपास रहावासियों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गा की वार्ड में पहले कोई भी विकास कार्य हमारे वार्ड में नहीं हुआ है। ना ही जीतने के बाद पार्षद हमारे वार्ड में आएं हैं। गोलू मोटवानी पार्षद पद पर नहीं था। तभी से वार्ड वासियों के हालचाल जाने है।और हमारे हर सुख दुःख में साथ खड़े रहे हैं। ऐसे में हमारा समर्थन प्रकाश उर्फ गोलू मोटवानी को ही मिलेगा।

