खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे -इमरान खान मो. 9770059248

यातायात प्रीपेड बूथ नहीं होने के कारण, यातायात की बिगड़ी व्यवस्था,लगा रहता है ट्रैफिक जाम, ऑटो संचालक सवारी से वसूलते हैं दुगना पैसा पढ़ समाचार




नीमच -स्टेशन के समीप बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देख ऑटो संचालकों की मनमानी के चलते पूर्व एसपी तुषार कांत विद्यार्थी ने यातायात सुचारू रूप से सुधारने के लिए यातायात का जिम्मा लिया हुआ था। जहां स्टेशन के समीप एक यातायात प्रीपेड बूथ का संचालन किया गया था। जिस पर बाहर से आएं हुए यात्रियों के लिए ऑटो किराया की रेट लिस्ट भी प्रीपेड बूथ पर लगाई गई थी। जिसमें शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर धार्मिक स्थानों के पैसे तय किए गए थे।साथ ही यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था काफी हद तक सुधर चुकी दिखाई देने लगी थी। प्रीपेड बूथ होने के कारण ऑटो संचालक भी जनता के साथ अभद्रता और मनचाहा पैसा नहीं ले पाते थे। अगर जनता के साथ कोई दुर्व्यवहार करता हुआ दिखाई देता यहां मनचाहा पैसा वसूलता उसके खिलाफ यातायात पुलिस चालानी कार्रवाई भी करती हुई दिखाई देती थी। कोरोना काल में लॉकडाउन लगने से ही प्रीपेड बूथ बंद है। और ऑटो संचालकों की मनमानी और  सवारी से दुगना पैसा वसूलना का खेल शुरू हो चुका है। वहीं ट्रेन के समय ऑटो संचालक अपने वाहनों को बीच में खड़ा कर सवारी पर टूट पड़ते जिससे प्रतिदिन जाम जैसी स्थिति भी बनी हुई दिखाई देती है। भारी वाहन और दो पहिए वाहन भी लोग सड़कों पर ही लगा देते हैं। मगर कोई ट्रैफिक व्यवस्था स्टेशन के समीप नहीं देखी जाती ऑटो संचालक भी इसका भरपूर फायदा उठाते हैं। वहीं रात्रि में भी ऑटो संचालक लोगों से की मजबूरी का फायदा उठाकर जनता को परेशान करते हैं और काफी हद तक पैसा वसूलते हैं।स्टेशन के समीप लगा प्रीपेड बूथ जहां यात्रीगण कोई भी समस्या होने पर बूथ पर संपर्क करते थे।अब यातायात की देख रेख में सड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.