खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे -इमरान खान मो. 9770059248

प्रसिद्ध दशहरा मैदान प्रशासन की कृपा पात्र पर लग गई एक और दुकान गरीबों पर तुरंत एक्शन, खुलेआम हो रही ये दुकान संचालित प्रशासन की आखिर क्यों नही कार्रवाई

 



नीमच-मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने खुलेआम भू माफियाओं को चेतावनी दे रखी है। वही नीमच जिले मेंं नगर पालिका की कृपा पात्र से जनप्रतिनिधियों का संरक्षण लेकर अवैध तरीके से शहर के प्रमुख दशहरा मैदान मैं नई नवेली कार्नर पर अपना ताबूत डालकर दुकान की शुरुआत कर दी गई है। नीमच जिले में मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के माफियाओं को अतिक्रमण मुक्त के दावों को जनप्रतिनिधि नगर पालिका कर्मचारी पलीता लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर का प्रमुख मैदान अतिक्रमण के घेराव में आ चुका है। अब वहां दिन दूर नहीं जब एक दुकान के सहयोग से लाइनों से दुकानें सजाई जाएगी। एक तरफ तो जिले में अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर विगत कुछ दिन पहले मुहिम भी चलाई गई थी। जहां गरीबों पर ही यहां मुहिम सीमित रह गई। खुलेआम मुख्यमंत्री की चेतावनी मध्य प्रदेश छोड़ने का मुशायरा बनकर ही रह गया। भू माफिया ने यह मुशायरा मध्यप्रदेश में रहने के ऊपर ही ले लिया।जनप्रतिनिधियों नगर पालिका की कृपा पात्र से अपनी कमाई का अड्डा दशहरा मैदान को बना लिया गया है। क्या प्रशासन की कृपा पात्र यहां अवैध तरीके से दुकान संचालित होती रहेगी या फिर  तुरंत एक्शन लेने के लिए गरीबों के पास पहुंच जाने वाला प्रशासन का अमला दशहरा मैदान पर भी पहुंचेगा। और शहर के प्रसिद्ध मैदान को माफियाओं से मुक्त कराएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.