खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे -इमरान खान मो. 9770059248

धनेरियाकला पंचायत में भ्रष्टाचार की इबारत लिखने वाला उतरा चुनाव मैदान में सरपंच प्रत्याशी निर्मल राठौर का लगातार हो रहा विरोध,पत्नी सरपंच थी तो खूब किया भ्रष्टाचार



 निर्मल राठौर की ग्राम पंचायत धनेरियाकला में बुरी स्थिति कई कॉलोनियों में जूतों की माला पहनाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है मतदाता,




नीमच। जिला मुख्यालय से बिल्कुल सटी हुई ग्राम पंचायत धनेरियाकला में पंचायत चुनाव में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया हुआ है। पहले यहां पर सरपंच देवकन्या राठौर थी, पत्नी सरपंच तो पति के बारे न्यारे हुए। पत्नी बीते सात वर्षों से चौखट संभाले रही वहीं पति निर्मल राठौर पंचायत का कामकाज संभाले रहा। अपने सरपंची कार्यकाल में राठौर दंपत्ति ने भ्रष्टाचार का इतिहास रच डाला। अब चुनाव में इन्हें मुंह की खानी पड रही है और कई जगहों पर गालियां मिल रही है। कई कॉलोनी में तो आक्रोश इतना है कि अभी तक सरपंच प्रत्याशी निर्मल राठौर ने पैर तक नहीं रखे है वहीं रहवासी जूतों की माला पहनाने के लिए आतुर है।ग्राम पंचायत धनेरिया में धनेरिया, लेवडा, गोकुलधाम, द्वारकापुरी, जायसवाल कॉलोनी, राम अवतार कॉलोनी, अमर कॉलोनी, शक्ति नगर, शक्ति नगर विस्तार, गुमास्ता नगर, रिटायर्ड कॉलोनी आदि क्षेत्र आता है। अपना सरपंची कार्यकाल में सरपंच देवकन्या निर्मल राठौर का विकास सिर्फ फेसबुक और वाटसऐप पर ही नजर आया। सडक, पानी और नाली तथा नल की समस्या से जूझ रहे रहवासियों को कभी राहत नहीं मिली। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की गलियां सरपंच पति ढूंढते नजर आए। भ्रष्टाचार का खून निर्मल राठौर के मुंह में लगा तो दूसरी बार भी सरपंच बनकर जमकर लूटखसौट करने का सपना देखकर खुद मैदान में उतर गए है, लेकिन जागरूक मतदाताओं को राठौर दंपत्ति के कारनामें पता है, पंचायत के घर—घर में निर्मल राठौर का विरोध हो रहा है। कुछ दलालों के भरेसे निर्मल राठौर मतदाताओं को खरीदने की बात करता हुआ देखा जाता है, लेकिन आधुनिक युग के जमाने के मतदाताओं को विकास चाहिए। 
ग्राम पंचायत में करीब 5 हजार 200 वोट है, जो सरपंच पद का ताज पहनाएंगे। कुल छह प्रत्याशी मैदान में है। पत्नी की आड में संरपंची करने वाले निर्मल राठौर का पूरे ग्राम पंचायत में विरोध है, 25 जून को मतदाता वोटिंग कर अपनी ताकत दिखाएंगे। यहां पर घर—घर दूध सप्लाई करने वाले नंदकिशोर लाला अहीर चुनाव में उतरे है, उन्हें चहुंओर जनसमर्थन मिल रहा है। इधर निर्मल राठौर ने बीते साल वर्षों में सिर्फ भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है। लोगों से नल कनेक्शन के नाम पर 2500—2500 रूपए की अवैध वसूली गई और रसीद सिर्फ पांच—पांच सौ रूपए की दी गई। अमर कॉलोनी में रोड न बनाते हुए तेलनखेडी में जाकर रोड बनाई। गोकुलधाम, द्वारकापुरी, जायसवाल कॉलोनी, राम अवतार कॉलोनी, अमर कॉलोनी, शक्ति नगर, शक्ति नगर विस्तार, गुमास्ता नगर, रिटायर्ड कॉलोनी आदि कॉलोनी इस ग्राम पंचायत में आती है, ग्राम पंचायत द्वारा इन कॉलोनियों में कोई विकास सरपंच रहते हुए देवकल्या निर्मल राठौर ने नहीं किए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.