खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे -इमरान खान मो. 9770059248

ग्राम बिसलवास कला के शमशान परिषर के लिए विधायक दिलीपसिंह परिहार द्वारा 1 लाख की राशि स्वीकृत।नमो ग्रुप बिसलवास ने माना आभार



इमरान खान@नमो ग्रुप ग्राम बिसलवास कला की टीम के द्वारा 6 माह से शमशान परिषर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शानदार अभियान ओर कार्य को देख कर नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार द्वारा 1 लाख की राशि की घोषणा की थी।जिस पर नमो ग्रुप के प्रदेशाध्यक्ष रोशन वर्मा, ग्राम अध्यक्ष पंकज पाटीदार, डॉ दिनेश नागदा, महेश सोनी, योगेश बामनिया, राहुल खराड़ी, विकास पाटीदार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यलय पर पहुच विधायक दिलीपसिंह परिहार  से मुलाकात की।जिस पर विधायक द्वारा 1 लाख की राशि स्वीकृत कर दी गई।ग्राम बिसलवास कला के समस्त कार्यकर्ताओ ने विधायक दिलीपसिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा व पूर्व उत्तर मंडल अध्यक्ष धनसिंह कैथवास का आभार प्रकट किया।दिलीपसिंह परिहार ने कहा नमो ग्रुप के कार्य सरहनीय है। और भी किसी भी कार्य के लिए मेरी आवश्य्कता हो तो में तत्पर रहूंगा।नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने बताया नीमच के लोकप्रिय विधायक नमो ग्रुप बिसलवास कला के गेट उद्घाटन में मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित थे जहाँ विधायक महोदय ने 50,000 की राशि की घोषणा की थी।लेकिन राशि स्वीकृत के समय विधायक द्वारा राशि बड़ा कर 1 लाख की स्वीकृत कर दी। जिस पर पूरी नमो ग्रुप बिसलवास कला ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.